कोलासी पुलिस शिविर कांड में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 31 May 2026 5:38 PM
विज्ञापन
कोलासी पुलिस शिविर कांड में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
कटिहार के कोढ़ा से प्रतिनिधि की रिपोर्ट,
थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर कांड संख्या-197/25 में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त शमीम उर्फ साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में की गई. जिसमें अन्य पुलिस पदाधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे.गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. उसकी तलाश लगातार जारी थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुनियोजित छापेमारी कर उसे धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा और मजबूत हुआ है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है. कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है. साथ ही, इस मामले में यदि अन्य किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










