मारपीट के आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

मारपीट के आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
फलका पोठिया थाना क्षेत्र के दियारा चांदपुर ग्राम में हुए मारपीट मामले में पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर करीब आधा दर्जन लोगों पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि खोखाय मंडल उर्फ राजेंद्र मंडल ग्राम दीयारा चांदपुर एवं अन्य के विरुद्ध मारपीट को लेकर मामला दर्ज कराया गया था. जिसमें खोखाय मंडल उर्फ राजेंद्र मंडल ग्राम दियारा चांदपुर के आवास पर से गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया के बाद कटिहार जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपित के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




