लगुआ गांव के चार घरों हुई में चोरी मामले में आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
लगुआ गांव के चार घरों हुई में चोरी मामले में आरोपित गिरफ्तार

प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुआ गांव के चार घरों में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है

विज्ञापन

आबादपुर पुलिस ने घर में छापेमारी कर चोरी के नकद व आभूषण किया जब्त बारसोई. प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुआ गांव के चार घरों में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में पुलिस ने मदारगाछी निवासी एनामुल हक के पुत्र मंजूर आलम को गिरफ्तार किया है. आरोपित के पास से चोरी का नगद रुपये, सोने की नाकमच्छी, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है. आबादपुर थानाध्यक्ष शादाब आलम ने बताया कि चोरी की घटना के बाद पुलिस लगातार अनुसंधान में जुटी थी. शक के आधार पर आरोपित के घर में छापेमारी की गयी. जहां से एक हजार 900 रुपये नगद, सोने का नाकमच्छी, मोबाइल फोन और खुदरा पैसा आदि बरामद हुआ है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं. बरामद सामान को जब्ती सूची बनाकर थाना लाया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इधर, चोरी की घटना के खुलासे और आरोपित की गिरफ्तारी से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए आबादपुर पुलिस की सराहना की है. रात्रि गश्ती को और सुदृढ़ करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन