नेपाल में संपन्न यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में कटिहार के अभिषेक ने लिया भाग

Updated:
विज्ञापन
नेपाल में संपन्न यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में कटिहार के अभिषेक ने लिया भाग

नेपाल में संपन्न यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में कटिहार के अभिषेक ने लिया भाग

विज्ञापन

– दो से दस नंवबर तक चले कैंप में देश से सोलह कैडेटों का हुआ था चयन कटिहार एनसीसी के क्षेत्र में हाईलेवल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत नेपाल में आठ दिनों तक आयोजित कैंप में केबी झा कॉलेज के एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर अभिषेक सुमन ने भाग लिया. केबी झा कॉलेज के एनसीसी कैडेटों से लेकर अन्य छात्रों के बीच हर्ष का माहौल है. केबी झा कॉलेज एनसीसी के पूर्व सीनियर अंडर ऑफिसर निलेश कुमार ने इसकी जानकारी दी. एनसीसी के क्षेत्र में सबसे हाईलेवल कार्यक्रम यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत दूसरे देश में चयनित भारत का प्रतिनिधित्व करता है. इस बार नेपाल में यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन दो से दस नवम्बर तक आयोजित किया गया था. देश के सोलह एनसीसी कैडेटों का चयन किया. आठ दिवसीय चली कैंप में विभिन्न तरह की प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. तेजा टोला निवासी सीनियर अंडर ऑफिसर अभिषेक सुमन एनसीसी बटालियन 35 बिहार बटालियन एनसीसी पूर्णिया का चयन किया था. यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम से लौटे अभिषेक सुमन को प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह, केबी झा कॉलेज के एनसीसी केयरटेकर डॉ मो जकारिया समेत अन्य शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन