महानंदा की उपधारा में स्नान करने में युवती डूबी, मौत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :12 Apr 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
महानंदा की उपधारा में स्नान करने में युवती डूबी, मौत

महानंदा की उपधारा में स्नान करने में युवती डूबी, मौत

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ पहाड़पुर गांव के शेख मुनीफ के करीब 20 वर्षीय पुत्री हसीना खातून की नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गयी. मृतिका के पिता शेख मुनीफ ने बताया कि उसकी बेटी हसीना खतुन शनिवार को सुबह करीब 10 बजे घर से महानंद नदी के उपधार में स्नान करने गयी थी. स्नान करने के दौरान हसीना खातून गहरे पानी में चली गयी. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी. आसपास के लोग हसीना खातून को बचाने के लिए हल्ला करने लगे. ग्रामीणों के सहयोग से काफी खोज-बिन कर नदी के उपाधार से हसीना खातून की शव बरामद किया गया. पानी में डूब जाने से इसकी मौत हो चुकी थी. सूचना अमदाबाद थाना एवं सीओ को दी. सूचना पर अमदाबाद थाना के एएसआई शिव शंकर तिवारी मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. मृतिका हसीना खातून की मां एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था. एएसआई शिवशंकर तिवारी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन