बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, महिल सहित दो घायल

Updated at : 19 Oct 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, महिल सहित दो घायल

बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, महिल सहित दो घायल

विज्ञापन

कदवा जिले के कदवा थाना क्षेत्र के नवादा-कटिहार मुख्य मार्ग पर नवादा चौक से 50 मीटर की दूरी पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. दुर्घटना में महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलने पर डंडखोरा थानाध्यक्ष विजय कुमार बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. हालांकि जब तक पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे तब तक घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को निजी वाहन से इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया. डंडखोरा पुलिस घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले गयी. जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के कदवा पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित तेगछिया ग्राम निवासी बुद्धु केवट के 24 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार डंडखोरा के जबरा गांव से मकान में मजदूरी कर अपनी 48 वर्षीय मां मीणा देवी को जबरा स्थित मायके से तेगछिया आ रहा था. दूसरी तरफ से आ रहे बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. मुकेश कुमार और उनकी मां मीणा देवी सहित दूसरा बाइक चालक आजमनगर थाना क्षेत्र के शीतलपुर बथान टोला निवासी श्रीजल मुर्मू जो अपने बहन के घर बुधेली आया था. वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया. पूर्णिया के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 24 वर्षीय मुकेश कुमार की मौत हो गयी. 48 वर्षीय उमकी मां मीणा देवी की हालत गंभीर बताया जाती है. मुकेश की मौत की जानकारी पर पूरे गांव के लोगों में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है. उनकी पत्नी खुशबू कुमारी एवं दो पुत्र अंशु कुमार व मयंक कुमार सहित पूरे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. घटना को लेकर राजीव रंजन, समाजसेवी गौतम यादव, बमबम झा, टिंकू वर्मा, पप्पू महली सहित कई लोगों ने मृतक मुकेश कुमार के परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकार से जल्द से जल्द मुआवजा देने का मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन