मुम्बई से मजदूर का शव पहुंचते ही शोक की लहर

मुम्बई से मजदूर का शव पहुंचते ही शोक की लहर
बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चनदहर के बघवा गांव का रहने वाला प्रवासी मजदूर इरफान का शव घर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. मज़दूरी के लिए चार माह पहले गया था. बुधवार को तीन मंजिला इमारत से गिर कर मौत होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मां शहनाज़ खातुन का रो-रो कर बुरा हाल है. तीन बहन, पांच बहनों का पालन पोषण अब कैसे होगा, रोते रोते वह बेसुध हो जाती थी. संबंधित थाना में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को भेजा है. गांव पहुंचते ही परिजनों पर एक बार फिर गमों का पहाड़ टुट पड़ा, और गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. अधिवक्ता रागिब शजर ने शव पहुंचने पर शोकाकुल परिवार से मिल कर हिम्मत बढ़ाते हुए हर प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन देते हुए कहा की यह दर्दनाक घटना है. यह अत्यंत गरीब परिवार है, मेहनत मजदूरी कर घर परिवार चलाता था. चार पहले ही बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में काम करने के लिए मुम्बई गया था. इनके परिवार में बुढ़ी मां, पिता भाई, बहन है, यह परिवार पूरी तरह से मृतक की कमाई पर निर्भर था. उन्होंने बिहार सरकार और महाराष्ट्र सरकार से 10 लाख का मुआवजा देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




