पुण्यतिथि पर गुरुद्वारा में लगायी गयी पियाऊ मशीन

Updated:
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर गुरुद्वारा में लगायी गयी पियाऊ मशीन

पुण्यतिथि पर गुरुद्वारा में लगायी गयी पियाऊ मशीन

विज्ञापन

कटिहार गुरुद्वारा साहिब में भक्ति व सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला. स्व बाबा खीयल दास वाधवानी की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धा से मनायी गयी. उनकी स्मृति में गुरुद्वारा परिसर में राहगीरों के लिए पियाऊ मशीन लगायी गयी. जिससे शुद्ध व ठंडा पेयजल मिल सके. दो दिनों तक चले विशेष पाठ का विधिवत समापन श्रद्धा व उल्लास के साथ हुआ. समाजसेवी भगवान दास की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में गुरु वाणी का पाठ, शबद-कीर्तन और अरदास से माहौल आध्यात्मिक बना रहा. इसी अवसर पर अंत में लंगर का आयोजन हुआ. जहां सभी ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन