ePaper

राशन कार्ड में छूटे नाम जोड़ने को लगा दो दिवसीय शिविर

Updated at : 29 Jan 2026 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
राशन कार्ड में छूटे नाम जोड़ने को लगा दो दिवसीय शिविर

राशन कार्ड में छूटे नाम जोड़ने को लगा दो दिवसीय शिविर

विज्ञापन

– जटिल कागजी प्रक्रिया व प्रचार के अभाव के कारण लाभार्थियों को नहीं मिला लाभ कटिहार नगर निगम में राशन कार्ड बनाने व राशन कार्ड में छूटे हुए सदस्यों का नाम जोड़ने को लेकर आयोजित दो दिवसीय शिविर पूरी तरह से फेल साबित हुआ है. नगर निगम से बुधवार से दो दिनों के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया था. लेकिन अव्यवस्था, जटिल कागजी प्रक्रिया व प्रचार-प्रसार के अभाव के कारण लाभार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. बड़ी संख्या में लोग उम्मीद लेकर शिविर स्थल पर तो पहुंचे. अधिकतर लोगो को निराश होकर बैरंग घर लौटना पड़ा. शिविर में राशन कार्ड बनवाने व सदस्य जोड़ने के लिए आवश्यक कागजातों की लंबी सूची ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी. आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की मांग की गयी. वह भी अपडेटेड स्थिति में दर्जन भर भी लाभार्थी इतने कम समय में ये सभी दस्तावेज तैयार या अपडेट नहीं करा सके. परिणामस्वरूप, दो दिन तक चले इस शिविर में एक दर्जन लोगों का भी राशन कार्ड नहीं बन पाया. कागजी प्रक्रिया से लाभार्थी हुए परेशान राशन कार्ड बनाने व सदस्य का नाम जोड़ने को लेकर जो कागजी प्रक्रिया की मांग की गयी उससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ा. आंकड़ों पर नजर डालें तो शिविर की विफलता साफ नजर आती है. पहले दिन कुल मात्र 10 आवेदन प्राप्त हुए. जिनमें से सिर्फ एक लाभार्थी का ही राशन कार्ड बन पाया. दूसरे दिन गुरुवार को करीब 20 आवेदन लिए गये. लेकिन देर शाम तक चली कागजी प्रक्रिया के बाद भी आधे से अधिक आवेदनों में नाम जुड़ नहीं सका या आवेदन निरस्त हो गया. इससे लाभार्थियों में आक्रोश और निराशा दोनों देखने को मिली. लाभार्थियों का आरोप है कि नगर निगम ने इस शिविर को केवल औपचारिकता के तौर पर आयोजित किया था, न तो समय रहते किसी प्रकार का प्रचार-प्रसार किया गया और न ही लोगों को पहले से यह जानकारी दी गयी कि किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में दो दिन के भीतर आय, आवासीय और जाति प्रमाण पत्र बनवाना या अपडेट कराना आम लोगों के लिए लगभग असंभव है. नगर निगम के खिलाफ जमकर जतायी नाराजगी शिविर में पहुंचे लाभार्थी मनोज कुमार, राधा देवी, ओमप्रकाश साह सहित कई लोगों ने कहा कि कागजी प्रक्रिया के नाम पर लोगों को परेशान किया गया. लोगों का कहना था कि यदि निगम प्रशासन वास्तव में गरीब और जरूरतमंदों को राशन कार्ड का लाभ देना चाहता, तो पहले से व्यापक प्रचार-प्रसार करता और दस्तावेजों की प्रक्रिया को सरल बनाता. लाभार्थियों ने नगर निगम से मांग की है कि नए राशन कार्ड बनाने और सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में अलग-अलग शिविर लगाये जाएं. साथ ही, यह शिविर केवल दो या चार दिन का न होकर कम से कम 15 दिनों तक चलाया जाय. ताकि लोग आवश्यक कागजात तैयार कर सकें. लोगों का आरोप है कि जानकारी के अभाव और जटिल प्रक्रिया के कारण कई लाभार्थी आज भी राशन कार्ड से वंचित रह गये हैं. नगर आयुक्त ने रिसिव नहीं किया फोन नगर आयुक्त के मोबाइल पर लगातार फोन किया गया, पर उन्होंने फोन रिसिव नहीं किया9 जिसके कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका है जबकि, मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि वह बाहर है इसलिए वह इस मामले में कुछ बता नहीं सकती है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन