एक किशोर ने फंदे से लटककर कर ली आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
एक किशोर ने फंदे से लटककर कर ली आत्महत्या

एक किशोर ने फंदे से लटककर कर ली आत्महत्या

विज्ञापन

मनसाही थाना क्षेत्र के एक पंचायत की एक गांव में बुधवार की देर रात एक किशोर ने घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार की सुबह उस वक्त सामने आयी जब खोजबिन के दौरान लोगों ने उक्त युवक को फंदे से लटकते हुए देखा. घटना को लेकर गांव में अफरा तफरी मातम छा गया. घटना को लेकर जहां लोगों में तरह-तरह की बातें हो रही थी. पंचायत के मुखिया अवधेश यादव को भी घटना की सूचना दी गयी. मुखिया अवधेश प्रसाद यादव घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी लेते हुए उक्त घटना की सूचना मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद को दी. थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने मामले की जांच करते हुए घटना आत्महत्या के होने के कारण मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. मामला को वहीं रफा दफा करने को लेकर आनन फानन में पंचायत के मुखिया ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतक के परिजनों से एक पेपर बनवा कर हस्ताक्षर के साथ-साथ ग्रामीणों का भी हस्ताक्षर कराया. सूचना पुनः थाना को दी गई. पिंडा गांव में लगातार इस तरह के कई घटनाएं हो रही हैं जिसके देख लोग घर में छोटे-मोटे वाद विवाद को लेकर कभी जहर खाकर मर जाते हैं तो कभी फंदे लगाकर आत्महत्या कर लेता है. सुबह करीब 8:30 बजे शव को अंतिम संस्कार कर दिया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन