मैट्रिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रा ने की आत्महत्या, क्षेत्र में गम का माहौल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :30 Mar 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रा ने की आत्महत्या, क्षेत्र में गम का माहौल

मैट्रिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रा ने की आत्महत्या, क्षेत्र में गम का माहौल

विज्ञापन

– असफलता का परिणाम, छात्रा ने दे दी अपनी जान बारसोई मैट्रिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रा ने जान देकर अपनी देह लीला समाप्त कर ली. जिसको लेकर क्षेत्र में गम का माहौल है. छात्रा का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला. घटना के समय कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था. मृतिका के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं. जबकि माता गृहणी है. मृतिका तीन बहन एवं एक भाई मे सबसे छोटी थी. परिजनों ने बताया कि शनिवार को मैट्रिक का परिणाम प्रकाशित हुआ. उस समय घर में कोई नहीं था. थोड़ी देर बाद जब घर में लोग पहुंचे तो उसके शव को फंदे से लटका देखा. यह देखते ही घर में कोहराम मच गया. सभी रोने चीखने चिल्लाने लगे. जब मैट्रिक का परिणाम में फेल देखा गया तो सबों ने आशंका व्यक्त की की इसी कारण से इसने आत्महत्या की है. मृतिका के कम आयु होने के कारण घर वालों ने बेटी का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया. पास के शमशान में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. घटना से क्षेत्र में गम का माहौल है. बता दें कि छात्रा बारसोई प्रखंड स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरूआ जमीरा की छात्रा थी. जिसने मैट्रिक परीक्षा मे कुल 179 अंक लायी थी. पर संस्कृत में मात्र 18 अंक ही मिले थे. जिसको लेकर वह अनुत्तीर्ण हो गयी थी. जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पायी और गलत कदम उठा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन