बारसोई में दिव्यांगों के लिए 28 अप्रैल को विशेष लगेगा

बारसोई में दिव्यांगों के लिए 28 अप्रैल को विशेष लगेगा
– लंबित आवेदनों के निष्पादन व यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर तैयारी तेज बारसोई समाज कल्याण विभाग, बिहार पटना के निर्देश पर जिले में लंबित यूडीआईडी आवेदनों के निष्पादन एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष दिव्यांगता शिविर आयोजित किये जायेंगे. इसको लेकर असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, कटिहार द्वारा आदेश जारी किया गया है. प्रथम चरण में दो स्थानों पर शिविर का आयोजन निर्धारित किया गया है. 13 अप्रैल 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में शिविर लगेगा. जहां 615 लंबित आवेदनों का निष्पादन किया जायेगा. 28 अप्रैल 2026 को अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में शिविर आयोजित होगा, जहां 616 लंबित आवेदनों पर कार्रवाई की जायेगी. शिविर को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. निर्देश में कहा गया है कि शिविर स्थल पर दिव्यांगों का पंजीकरण, फोटो, जांच आदि कार्य सुव्यवस्थित तरीके से किया जाए तथा पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाय. संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों को शिविर स्थल पर समय से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. साथ ही दिव्यांगजनों के आवागमन के लिए वाहन की व्यवस्था जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा की जायेगी. शिविर समाप्ति के बाद लंबित आवेदनों की समीक्षा जिला स्तर पर की जायेगी. ताकि सभी योग्य लाभुकों को समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




