जगरनाथपुर पंचायत भवन में मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर लगेगा

Updated:
विज्ञापन
जगरनाथपुर पंचायत भवन में मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर लगेगा

जगरनाथपुर पंचायत भवन में मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर लगेगा

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित जगरनाथपुर पंचायत भवन में 24 अप्रैल को मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन जांच के लिए आयोजित होने वाले शिविर को लेकर मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने अपील की है कि 24 अप्रैल की सुबह 9.00 बजे से 12.00 बजे तक कटिहार लायंस हाॅस्पीटल की अगुवाई में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन होना है. शिविर में 50 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के लिए मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में चिन्हित मोतियाबिंद पाए जाने वाले मरीज को उसी दिन कटिहार लायंस हॉस्पिटल, सिरसा कटिहार ले जाकर मुफ्त ऑपरेशन किया जायेगा. मरीज को ऑपरेशन, दवाई, खाना, चश्मा और आने जाने की सुविधा मुफ्त उपलब्ध करायी जायेगी. मरीज अपने साथ आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड या राशन कार्ड व मोबाइल नंबर अवश्य लायें. विशेष जानकारी के लिए अपने मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, स्वास्थ्य केंद्र, आशा व जीविका से संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन