जय श्रीराम के उद्घोष के साथ कल निकलेगी शोभायात्रा

Updated at : 25 Mar 2026 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
जय श्रीराम के उद्घोष के साथ कल निकलेगी शोभायात्रा

जय श्रीराम के उद्घोष के साथ कल निकलेगी शोभायात्रा

विज्ञापन

-रामभक्ति में डूबा नगर, हर गली-मोहल्ले में लहराया आस्था का ध्वज बारसोई रामनवमी के पावन अवसर पर बारसोई इस समय पूरी तरह राममय हो उठा है. नगर के कोने-कोने में भगवा ध्वज लहराते नजर आ रहे हैं और हर दिशा में “जय श्रीराम” का उद्घोष वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर रहा है. श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह इस कदर उमड़ पड़ा है कि पूरा शहर एक विशाल भक्ति स्थल में परिवर्तित होता दिखाई दे रहा है.रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा कल निकाले जाने वाली भव्य शोभायात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं. समिति के सदस्यों एवं युवाओं ने मिलकर झांकियों को आकर्षक स्वरूप दिया है तथा मार्गों को सजाया-संवारा गया है. शोभायात्रा ऐतिहासिक और भव्य बन सके. शोभायात्रा प्रातः 10:00 बजे पीडब्ल्यूडी मैदान से प्रारंभ होकर रास चौक, जैन मंदिर रोड, धानहट्टी, बड़ी दुर्गा मंदिर, पोस्ट ऑफिस रोड, मस्जिद चौक, शहीद शुभम चौक, ब्लॉक रोड होते हुए राधा रानी नगर मौलानापुर तक पहुंचेगी. पुनः भाग बारसोई होते हुए शहीद शुभम नगर मार्ग, शहीद शुभम चौक एवं निमतल्ला चौक से गुजरते हुए पीडब्ल्यूडी मैदान में इसका समापन होगा. शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की दिव्य एवं मनोहारी झांकियां श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तों के जयघोष से पूरा नगर धर्ममय वातावरण में डूबा रहेगा. समापन स्थल पीडब्ल्यूडी मैदान में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भव्य व्यवस्था की गई है, जहां हजारों की संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे, प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. बारसोई आज सिर्फ एक नगर नहीं, बल्कि आस्था, उत्साह और एकता का जीवंत उदाहरण बन चुका है जहां हर दिल में राम हैं और हर जुबान पर एक ही उद्घोष गूंज रहा है.“जय श्रीराम!”.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन