रामनवमी को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा

रामनवमी को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा
अमदाबाद प्रखंड के लखनपुर पंचायत की मुखिया श्वेता राय की अगुवाई में रामनवमी के पूर्व चैती नवरात्र के सप्तमी पूजा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. जिसमें दर्जनों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया. शोभा यात्रा में सभी श्राद्धालुओं ने अपने हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम का जय घोष कर रहे थे. मौके पर मुखिया श्वेता राय ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में चैती नवरात्र पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है. शहरों में रामनवमी के अवसर पर बृहत पैमाने पर शोभायात्रा निकाली जाती है. इसे लेकर पंचायत वासियों के साथ शोभा यात्रा मुखिया कार्यालय से निकलकर दो किमी तक भ्रमण किया गया. शोभा यात्रा में शामिल सभी महिला पुरुष काफी उत्साहित थे. मौके पर फूल कुमार मंडल, जनार्दन मंडल, नारायण यादव, तुलसी चौधरी, जुबेर आलम, नंदकिशोर मंडल, राजेंद्र चौधरी, सुधास चौधरी, सुभाष चौधरी, शंकर चौधरी, कैलाश कुमार, ललिता देवी, चांदनी देवी, सुमित्रा देवी, मिलन देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




