धुरियाही को कटाव से बचाने के लिए डीएम से लगायी गुहार

धुरियाही को कटाव से बचाने के लिए डीएम से लगायी गुहार
मनिहारी मनिहारी के धुरियाही पंचायत में गंगा नदी का कटाव हो रहा है. धुरियाही मुखिया राजकुमार मंडल ने डीएम आशुतोष द्विवेदी से मिलकर गंगा कटाव से बचाने की गुहार लगायी है. मुखिया सोमवार को डीएम से उनके कार्यालय में मिले. नये डीएम आशुतोष द्विवेदी मनिहारी में पूर्व में एसडीएम रह चुके है. धुरियाही के भौगोलिक स्थिति को डीएम जान रहे है. मुखिया ने कहा, धुरियाही पंचायत में गंगा नदी का कटाव हो रहा है. धुरियाही में एक सौ से अधिक घर गंगा कटाव में विलीन हो गया है. अविलंब कटावनिरोधी कार्य नहीं होने पर पूरा धुरियाही पंचायत गंगा नदी में कट जायेगा. दिलारपुर के साथ-साथ बरारी के मोहना चांदपुर पर भी कटाव का खतरा है. डीएम ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी जल्द कटाव स्थल का निरीक्षण करेंगे. जल्द कटाव निरोधी कार्य शुरू होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










