शिक्षा सेवक व तालीमी मरकज के चयन के लिए नौ सदस्यीय चयन समिति गठित

Updated at : 27 May 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा सेवक व तालीमी मरकज के चयन के लिए नौ सदस्यीय चयन समिति गठित

जिले में शिक्षा सेवक व तालिमी मरकज के चयन को लेकर चयन समिति गठित की गयी है.

विज्ञापन

डीईओ ने जारी किया आदेश, 21 पद के लिए नियोजन प्रक्रिया प्रारंभ पात्र अभ्यर्थी पांच जून तक संबंधित विद्यालय में दे सकते है आवेदन कटिहार. जिले में शिक्षा सेवक व तालिमी मरकज के चयन को लेकर चयन समिति गठित की गयी है. डीईओ अमित कुमार की ओर से इस आशय से संबंधित एक आदेश जारी किया गया है. शिक्षा सेवक व तालीमी मरकज चयन समिति से जुड़े संबंधित वार्ड के निर्वाचित वार्ड सदस्य सह अध्यक्ष, संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सदस्य व संयोजक को लिखे पत्र में डीईओ ने कहा है कि वर्क कैलेंडर व रिक्ति के अनुसार जिले में शिक्षा सेवक व शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज ) का चयन किया जाना है. प्रावधान के अनुसार निर्वाचित वार्ड सदस्य सह अध्यक्ष की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. संबंधित वार्ड के निर्वाचित वार्ड सदस्य इस समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि संबंधित वार्ड के पोषक विद्यालय या टोला से निकटतम विद्यालय क प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक समिति के सदस्य सह संयोजक होंगे. साथ ही यह भी कहा गया है कि जिस टोले में चयन होना है. वहां के संबंधित वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में टोले की आम सभा में संबंधित समुदाय यथा महादलित, दलित, अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग के चयनित चार सदस्य होंगे. इनमें से दो महिला अनिवार्य रूप से सदस्य के रूप में रहेंगी. संबंधित पंचायत के निर्वाचित अनुसूचित जाति महिला के रूप में एक सदस्य होंगे. पांच जून तक कर सकते है आवेदन डीईओ की ओर से जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि चयनित होने वाले टोले की जीविका दीदी सदस्य होंगी. यदि चयन होने वाले वार्ड में जीविका दीदी नहीं है तो ऐसी स्थिति में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका द्वारा उसी पंचायत से किसी जीविका दीदी को सदस्य के रूप में मनोनीत किया जायेगा. पंचायत स्तर पर जीविका दीदी उपलब्ध नहीं रहने पर प्रखंड से किसी जीविका दीदी को सदस्य के रूप में मनोनीत किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 31 शिक्षा सेवक व 21 शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) की चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. पात्र व योग्य अभ्यर्थी पांच जून तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते है. इसे लेकर साक्षरता के डीपीओ प्रेम शंकर झा ने विज्ञप्ति जारी की है. उन्होंने आवेदन पत्र, नियोजन प्रक्रिया, मार्गदर्शिका आदि को जिला की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन