Bihar Crime News :बिहार में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, सात घंटे तक घिनौनी हरकत करते रहे दुष्कर्मी

बिहार के कटिहार में नाबालिग लड़की के साथ दो दरिंदों ने अपहरण किया. गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया
Bihar Crime News बिहार के कटिहार में नाबालिग लड़की का दो युवकों ने अपहरण किया. इसके बाद ज़बरदस्ती नाबालिग के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. लड़की घंटों तक बिलपते हुए गुहार लगाती रही पर उन दरिंदों ने उसकी एक ना सुनी. रात के क़रीब दो बजे लड़की को स्कूल में छोड़कर भाग गये युवक. जैसे-तैसे नाबालिग घटना स्थल से भाग कर अपने घर पहुँची उसके बाद उसके साथ हुई घटना को अपने परिजनों को बताया. घटना की सूचना सुनते ही परिजनों ने स्थानीय पुलिस को खबर दी. सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की छान-बिन में लग गई.
बाज़ार में अपराधियों ने अपहरण को अंजाम दिया
पुलिस को दी गई जानकारी में 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया है कि सोमवार की शाम सात बजे घर का कुछ ज़रूरी सामान लेने बाज़ार गई थी . इसी बीच दो दरिंदों ने उसका अपहरण कर लिया . इसके बाद उसे एक स्कूल के अंदर एक कमरे में ले जा कर दुष्कर्म को अंजाम दिया .
Also Read Bihar Flood News: बाढ़ के समय यहां के लोग बच्चे को जानिए क्यों भेज देते हैं स्कूल…
पीड़िता को गोली मारने की धमकी दी
पीड़िता के बयान के मुताबिक़ आरोपियों ने कहा कि शोर किया या इस घटना की जानकारी किसी को दी तो गोली मार कर हत्या कर देंगे. नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उन युवकों के पास पिस्टल भी था जिसके दम पर दरिंदों ने रात के डेढ़ बजे तक दुष्कर्म को अंजाम दिया. रात के क़रीब दो बजे आरोपियों ने वहाँ से भाग निकले. इसके बाद बिलखते हुए नाबालिग अपने घर पहुँच कर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी .
थानाध्यक्ष ने कहा की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा
आरोपी अपने गाँव से फ़रार बताया जा रहा है . थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जाँच करने की बात कह रहे हैं . थानाध्यक्ष ने कहा कि जाँच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




