सांप के जबड़े से मेंढक को छुड़ाने में अधेड़ को सांप ने डंसा

Updated:
विज्ञापन
सांप के जबड़े से मेंढक को छुड़ाने में अधेड़ को सांप ने डंसा

सांप के जबड़े से मेंढक को छुड़ाने में अधेड़ को सांप ने डंसा

विज्ञापन

कटिहार. सांप के जबड़े से मेंढक को छुड़ाने के क्रम में 60 वर्षीय नरेश मंडल को ही सांप ने डस लिया. घटना अमदाबाद थाना क्षेत्र की छोटी रघुनाथपुर की है. जहां के रहने वाले 60 वर्षीय नरेश मंडल को गुरुवार की सुबह एक जहरीले सांप ने काट लिया. सांप काटने के बाद परिवार वालों ने उन्हें फौरन स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और वह खतरे से अब बाहर है. नरेश मंडल ने बताया कि घर में वह पानी पीने के लिए ट्यूबल के तरफ गया था. तभी उन्होंने देखा कि एक सांप अपने जबड़े में मेंढक को दबाए हुए हैं. वह मेंढक को बचाने के लिए सांप को पकड़ लिया. सांप मेढ़क को छोड़कर उनके हाथ में ही डस लिया. फिलहाल नरेश मंडल के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. और स्थिति उनकी अभी स्थिर बतायी जा जारी है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन