श्रीगुरुतेग बहादर की 350वां शहीदी दिवस की तैयारी को लेकर की गयी बैठक

Updated:
विज्ञापन
श्रीगुरुतेग बहादर की 350वां शहीदी दिवस की तैयारी को लेकर की गयी बैठक

श्रीगुरुतेग बहादर की 350वां शहीदी दिवस की तैयारी को लेकर की गयी बैठक

विज्ञापन

बरारी श्रीगुरु तेग बहादर जी की 350वां शहीदी दिवस पर असम प्रांत के धुबड़ी साहिब गुरुद्वारा से 21 अगस्त को देश भ्रमण को निकलने वाली भव्य नगर कीर्तन चार सौ जत्था के साथ 22 अगस्त को श्रीगुरु तेग बहादर एतिहासि गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर में दोपहर दो बजे सड़क मार्ग होकर पहुंचेगी. इसकी तैयारी को लेकर बैठक माता मुखौ कौर सम्पत्तो कौर ट्रस्ट गुरुद्वारा भण्डारतल के प्रधान अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में की गयी. बैठक नगर कीर्तन जत्था यात्रा के धर्मप्रचार कमेटी अमृतसर के भाई चरणजीत सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन 22 अगस्त को लक्ष्मीपुर गुरुद्वारा में दोपहर में पहुंचेगी. लंगर सेवा कर तुरंत मालदा के लिए प्रस्थान करेगी. प्रखंड क्षेत्र एवं इलाके की संगत नगर कीर्तन में शरीक होकर गुरु का आशीष प्राप्त करें. साथ हीं नगर कीर्तन के साथ चल रही संगतों के बीच इलाके में जाने पर अपनी सेवा देकर संदेश दें कि सिखी को किस तरह संजोये रखा है. लक्ष्मीपुर मुख्य द्वार से नगर कीर्तन सड़क मार्ग से बरारी प्रखंड के संगतों प्रबंधकों द्वारा गुरुद्वारा साहिब ले जाया जायेगा. संगत मरंगा से नगर कीर्तन की अगुवाई कर फुलवरिया डुमर होकर लक्ष्मीपुर पहुंचेगी. बैठक में प्रधान गुरविंदर सिंह डब्बू, उपप्रधान अरजन सिंह, महासचिव एच सिंह, बिरेन्द्र सिंह, काका हरजीत सिंह, जशवीर सिंह, धनवीर सिंह मुन्ना, भगत सिंह, सनिन्द्र सिंह, माल सिंह, बाले सिंह, अमृत सिंह, ज्ञानपाल सिंह, दारा सिंह, राणा सिंह, अवध किशोर सिंह, मलकीत सिंह, माया सिंह, गुल्लु सिंह सहित संगत व प्रबंधक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन