स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने को कर्मियों की हुई बैठक

Published by :RAJKISHOR K
Published at :12 Apr 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने को कर्मियों की हुई बैठक

स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने को कर्मियों की हुई बैठक

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में शनिवार को स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की समीक्षा बैठक की गयी. अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ आयुष भारद्वाज व स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार ने किया. स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर कैसे बेहतर करें, लोगों को शत प्रतिशत लाभ कैसे मिले. इसको लेकर प्रमुखता से विचार-विमर्श किया. एनसीडी, मेडिसिन, आरसीएच, नियमित टीकाकरण यह सभी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया. बताया हर हाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले. बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों की समीक्षा की गयी. बीसीएम संगीता कुमारी, डब्लूएचओ माॅनिटर सुजीत कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन