मनिहारी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

मनिहारी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित
कटिहार मनिहारी प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोश पंचायत में रविवार को विमला नेत्रालय, बिनोदपुर, कटिहार की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर का संचालन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार सिंह द्वारा किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करायी. आंखों से संबंधित विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की निःशुल्क जांच की गयी तथा जरूरत के अनुसार बिना किसी शुल्क के दवाइयां भी वितरित की गयी. कुछ मरीज ऐसे भी पाए गये, जिनका उपचार शिविर में संभव नहीं था. ऐसे मरीजों को गहन जांच के लिए बिनोदपुर स्थित विमला नेत्रालय बुलाया गया है. जांच और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क होगा. डॉ सिंह ने बताया कि शिविर में चिन्हित मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन मात्र 3500 रुपये में किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










