बकरीद को लेकर बारसोई में निकाला गया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
बकरीद को लेकर बारसोई में निकाला गया फ्लैग मार्च

बकरीद को लेकर बारसोई में निकाला गया फ्लैग मार्च

विज्ञापन

बारसोई आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को बारसोई अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च के माध्यम से आमलोगों को भयमुक्त होकर पर्व मनाने का संदेश दिया गया तथा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी गई. फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओ राजू कुमार व एसडीपीओ अजय कुमार ने किया. इस दौरान बारसोई के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के साथ मार्च करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. मौके पर एसडीओ राजू कुमार ने कहा कि बकरीद को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है. ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है तथा ऐसे तत्व किसी भी हाल में बच नहीं पायेंगे. फ्लैग मार्च में बीडीओ चंदन प्रसाद, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, बारसोई थाना अध्यक्ष उमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन