बारसोई के बेलवा में आग लगने से पुआल का ढेर व रसोईघर राख

Updated:
विज्ञापन
बारसोई के बेलवा में आग लगने से पुआल का ढेर व रसोईघर राख

बारसोई के बेलवा में आग लगने से पुआल का ढेर व रसोईघर राख

विज्ञापन

– दमकल कर्मियों के अथक प्रयास से आग पर पाया गया काबू – स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते बुझाई गयी आग, बड़ा नुकसान टला बारसोई प्रखंड क्षेत्र के बेलवा गांव में रविवार की सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग पुआल के ढेर में लगी. जिससे देखते ही देखते धुआं और लपटें उठने लगी. बेलवा पंचायत के मुखिया अब्दुल वदूद, सरपंच आरिफ, पैक्स अध्यक्ष तैयब आग लगने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड वाले को जानकारी दी. दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. घटना सुबह करीब 9:45 बजे की है. आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई और घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया. लगभग दो से ढाई घंटे के अथक प्रयास से आग पूरी तरह नियंत्रित कर ली गयी. बताया जाता है कि आग पुआल के बड़े ढेर में लगी थी. जिससे रसोईघर एवं उसमें रखे बर्तन जल गये. हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई. दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय पर सूचना मिलने और त्वरित कार्रवाई के कारण आग को फैलने से रोक लिया गया. जिससे आसपास के घरों को सुरक्षित बचा लिया गया. लोगों ने दमकल टीम की तत्परता की सराहना की है तथा अग्नि पीड़ित लोगों के लिए मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन