अगलग्गी में एक परिवार का सारा सामान व घर राख

Published by :RAJKISHOR K
Published at :12 Apr 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
अगलग्गी में एक परिवार का सारा सामान व घर राख

अगलग्गी में एक परिवार का सारा सामान व घर राख

विज्ञापन

फलका फलका थाना क्षेत्र के पीर मोकाम पंचायत के नाकी गांव में अचानक आग लगने से बेचन राम का एक घर जलकर राख़ हो गया. इस अग्निकांड में नगदी सहित समूचे घर का सामान जलकर राख़ हो गया. अग्निपीड़ित ने बताया की शुक्रवार की रात पूरे परिवार खाना पीना खा कर सो गये थे. अचानक हल्ला सुनकर आंख खुली तो देखा की घर में आग लग गयी है. आनन- फानन में घर से निकले. ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. अग्निकांड में घर का सारा सामान जलकर राख़ हो गया. इधर घटना की खबर सुनकर स्थानीय मुखिया बिनोद कुमार मिर्धा, पैक्स अध्यक्ष विपिन मंडल, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज मंडल, जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल, अग्निपीड़ितों से मिलकर संतावना दिया. अगलगी की सुचना अंचलधिकारी को दिया. अग्निपीड़ित का रो -रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन