मनिहारी में एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस

Updated at : 23 Oct 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
मनिहारी में एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस

मनिहारी में एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी विधानसभा चुनाव को लेकर नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी सचिन कुमार मूर्मू ने नाम वापस लिया. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने बताया कि एक प्रत्याशी का नाम वापसी हुआ है. मनिहारी विधानसभा चुनाव में सात प्रत्याशी अब है. सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जायेगा. मनिहारी में कांग्रेस से मनोहर प्रसाद सिंह, जदयू से शंभू सुमन, एनसीपी से सैफ अली खान, बहुजन समाज पार्टी से उपेन्द्र मंडल, आप पार्टी से नलिनि मंडल, रालोजपा पारस गुट से रामरतन प्रसाद, जनसुराज से बबलू सोरेन प्रत्याशी है. अनुमंडल कार्यालय में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे. एसडीपीओ बिनोद कुमार, बीडीओ सनत कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, बीइओ अरविन्द कुमार सिन्हा, अपर थानाध्यक्ष राजकुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन