ऑटो से 98 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

नगर थाना क्षेत्र के झुलनिया मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक ऑटो से 98 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है.
कटिहार. नगर थाना क्षेत्र के झुलनिया मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक ऑटो से 98 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने सुबह झुलनिया चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस क्रम में ऑटो चालक चेकिंग को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. जब ऑटो की तलाशी ली गयी, तो उसमें 98.625 लीटर विदेशी शराब मिली. नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुमन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर विकास कुमार पिता पवन कुमार सिंह, गेड़ाबाड़ी थाना कोढ़ा, संतोष कुमार पिता स्व वीरेंद्र साह दियारा चांदपुर थाना फलका को एक ऑटो पर लदी 98.625 लीटर विदेशी शराब के साथ विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










