अरुणाचल एक्सप्रेस ट्रेन से 95 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

अरुणाचल एक्सप्रेस ट्रेन से 95 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
– बरामद गांजा की बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गयी फोटो 23 कैप्शन- बरामद गांजा के साथ पकड़ा गया तस्कर, मौजूद रेल पुलिस कटिहार कटिहार रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस व आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर नाहरलगुन एक्सप्रेस ट्रेन से तकरीबन 95 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. रेल पुलिस व आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अरुणाचल एक्सप्रेस से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है. उक्त सूचना के आधार पर कटिहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही रेल पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान एक संदिग्ध यात्री की तलाशी ली गयी. जिसके पास से लगभग 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया तथा जब ट्रेन के अन्य कोचों की गहन तलाशी ली गई तो दूसरी बोगी से भी 65 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. इस प्रकार कुल 95 किलोग्राम गांजा पुलिस ने जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. रेल डीएसपी अरुण कुमार अकेला ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान संजय बर्मन 31 वर्ष के रूप में हुई है जो पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले का रहने वाला है. प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गांजा की यह खेप कूच बिहार से दिल्ली ले जाया जा रहा था. जिसकी सूचना पर रेल पुलिस ने गांजा बरामद कर तस्कर के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. रेल डीएसपी ने बताया कि बरामद गांजा की अनुमानित कीमत तकरीबन 50 लाख रुपए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




