रघुनाथपुर पैक्स चुनाव में 932 मतदाताओं ने किया मतदान28.13 प्रतिशत हुआ मतदान

Updated at : 18 Mar 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
रघुनाथपुर पैक्स चुनाव में 932 मतदाताओं ने किया मतदान28.13 प्रतिशत हुआ मतदान

रघुनाथपुर पैक्स चुनाव में 932 मतदाताओं ने किया मतदान28.13 प्रतिशत हुआ मतदान

विज्ञापन

बारसोई बारसोई प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर पैक्स चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुआ. चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रही. निर्वाची पदाधिकारी चंदन प्रसाद, सहायक निर्वाची पदाधिकारी मुमताज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चुनाव में कुल 3313 मतदाता थे. 932 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान करने वाले मतदाताओं में 619 पुरुष एवं 313 महिला मतदाता शामिल हैं, चुनाव के लिए कुल पांच मतदान केंद्र बनाए गए थे. केंद्र स्थल नगर पंचायत कार्यालय, बारसोई निर्धारित किया गया था. पूरे मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल तैनात रहे, कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन