आकर्षण का केंद्र बनेगा अमला टोला का पंडाल

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : शहर के अमला टोला स्थित दुर्गापूजा कमेटी की ओर से भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. आयोजन कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि छह माह पूर्व से ही इसकी तैयारी की जा रही है. पंडाल का मुख्य आकर्षण यह है कि पंडाल को असम से लाये एक खास किस्म […]

विज्ञापन

कटिहार : शहर के अमला टोला स्थित दुर्गापूजा कमेटी की ओर से भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. आयोजन कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि छह माह पूर्व से ही इसकी तैयारी की जा रही है. पंडाल का मुख्य आकर्षण यह है कि पंडाल को असम से लाये एक खास किस्म के बांस से निर्माण कराया जा रहा है.

पंडाल की रूपरेखा दिल्ली के मयूर मंदिर के तर्ज पर करायी जा रही है. श्री सिंह ने कहा कि पंडाल के साथ प्रतिमा का भी स्थानीय स्तर पर निर्माण कराया जा रहा है. संतोष पाल के द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा को मूर्त रूप दिया जा रहा है. इस पंडाल की अनुमानित लागत सात लाख रूपये से ज्यादा है. इसमें कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान है. बंगाल से आये कारीगर मदन कुंडू की टीम द्वारा पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

ये निभा रहे हैं सक्रिय भूमिका : समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव अजीत पटेल, कोषाध्यक्ष बाबू, सदस्य पार्थो, ददन, राहुल, पप्पू, साहेब, रवि जैन आदि का सराहनीय योगदान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन