पिस्टल, कारतूस, चाकू बाइक, खुजली वाला पाउडर, कैंची, रिंच, पिलास व मास्टर चाबी बरामद
कटिहार/पटना : पटना पुलिस के लिए परेशानी का सबब बने कोढ़ा ग्रुप के सात अपराधियों को शास्त्रीनगर की पुलिस ने पकड़ लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से दो पिस्टल, चार कारतूस, दो लूट की बाइक, दो चाकू, खुजली वाला पाउडर, कैंची, रिंच, पिलास व मास्टर चाबी बरामद किये गये हैं. अपराधियों में विशाल […]
कटिहार/पटना : पटना पुलिस के लिए परेशानी का सबब बने कोढ़ा ग्रुप के सात अपराधियों को शास्त्रीनगर की पुलिस ने पकड़ लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से दो पिस्टल, चार कारतूस, दो लूट की बाइक, दो चाकू, खुजली वाला पाउडर, कैंची, रिंच, पिलास व मास्टर चाबी बरामद किये गये हैं. अपराधियों में विशाल कुमार, सिकंदर यादव, कबीर कुमार, आयुष कुमार, मिथिलेश यादव, मुन्ना ग्वाला व अमर कुमार शामिल हैं. ये सभी कटिहार के कोढ़ा के जुराबगंज नया टोला के रहने वाले हैं.
हालांकि, इस गिरोह में दो दर्जन से अधिक अपराधी शामिल हैं, जो पटना के विभिन्न थानों क्षेत्रों में कई घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे. ये पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे थे. इन लोगों के पास से बरामद खुजली का पाउडर से ये लोग किसी के शरीर में डाल कर उनका सामान लेकर भागने में उपयोग करते थे. एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि इन लोगों से गिरेह के अन्य सदस्यों के संबंध में जानकारी मिली है और पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










