पुलिस ने भांजीं लाठियां हवाई फायरिंग, खदेड़ा

Updated:
विज्ञापन

दुष्कर्म के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण आजमनगर (कटिहार) : दुष्कर्म की घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों व पुलिस के बीच उपजे विवाद के बाद सालमारी बाजार में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. पुलिस फायरिंग होने के बाद ही स्थिति ज्यादा विकराल हो गयी. प्रदर्शनकारी फायरिंग होने के बाद […]

विज्ञापन

दुष्कर्म के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण

आजमनगर (कटिहार) : दुष्कर्म की घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों व पुलिस के बीच उपजे विवाद के बाद सालमारी बाजार में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. पुलिस फायरिंग होने के बाद ही स्थिति ज्यादा विकराल हो गयी. प्रदर्शनकारी फायरिंग होने के बाद जान बचाने के लिए भागने लगे और पुलिस दौड़ा-दौड़ा कर लोगों को पीटे जा रही थी. हालांकि स्थिति की नजाकत को समझते हुए
पुलिस ने भांजीं…
डीएम ललन जी अधिकारियों के साथ सालमारी पहुंचे.
सालमारी ओपी क्षेत्र में शुक्रवार को नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में आरोपित को फांसी देने की मांग को लेकर पीड़ित नाबालिग के गांव वालों ने सालमारी अंबेडकर चौक पर शनिवार की सुबह टायर जला कर चौमुहानी रास्ते को जाम कर पुलिस-प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान चौमुहानी रास्ते से लोग जबरन जाने का प्रयास कर रहे थे. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उनकी पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जम कर लाठियां चटकायीं. लाठीचार्ज से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गये. बचाव में पुलिस ने चार चक्र हवाई फायरिंग की,
तब जाकर प्रदर्शनकारी तीतर-बीतर हुए. इस बीच दो पक्षों के बीच झड़प की अफवाह से सालमारी बाजार की दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगीं. आम लोग भी गिरते-पड़ते भागने लगे. खास कर महिलाएं व बच्चे दहशत में थे. एसडीओ फिरोज अख्तर ने पीड़िता के गांव वालों व प्रदर्शनकारियों से अपील करते हुए कहा कि आरोपित ने जघन्य अपराध किया है. कानूनी तौर पर उसे जितनी कठोर सजा हो सकती है, प्रशासन उसे दिलवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा. इसके बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ.
रोड जाम खत्म होने के बाद सालमारी बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी. हर चौक-चौराहे पर पुलिस की एक-एक टुकड़ी मुस्तैद कर दी गयी थी. इससे पूर्व दुकानदार दहशत से दुकानें बंद कर अंदर ही रह गये थे. स्थिति बिगड़ती देख डीएम ललन जी शनिवार की शाम सालमारी ओपी पहुंचे और शांति समिति की बैठक बुला कर मामले को सुलझाया. उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के आरोपित को कानून कड़ी से कड़ी सजा देगा. इसके लिये प्रशासन कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, आम लोगों व बुद्धिजीवियों से शांति बनाये रखने की अपील की.
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को खदेड़ा :
प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए पुलिस की ओर से लाठियां भांजने के बाद स्थिति भयावह हो गयी. लोग गिरते-पड़ते भाग रहे थे, जबकि पुलिस प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रही थी. इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस के खिलाफ मोरचा खोल दिया और ईंट, पत्थर, रोड़े की बरसात कर दी. इससे कई पुलिस कर्मी घायल हो गये. इसके बाद पुलिस को लोगों ने मौके से खदेड़ दिया. स्थिति बिगड़ती देख भीड़ को तीतर-बीतर करने के लिए पुलिस ने चार राउंड हवाई फायरिंग भी की. इसके बाद भीड़ हटी.
कहते हैं डीएम
सालमारी में शनिवार को जो भी घटना हुई. उसकी घोर निंदा करता हूं. आरोपित पुलिस गिरफ्त में है. डीएम ललन जी ने पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि लाठीचार्ज जरूर हुआ है. कई जवान घायल हुए हैं. इस बात का भी उनको दुःख है. असामाजिक तत्वों को चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रदर्शन करते लोग.
घंटों मची रही अफरा-तफरी
सड़क जाम कर रहे लोगों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
रोड़ेबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल
प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन