चोरी के विरोध में बंद रखीं दुकानें
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मंगलवार की रात तीने दुकानों में हुई थी चोरी मनिहारी : मनिहारी मार्केट में मंगलवार की देर रात एक साथ तीन दुकानों में चोरी हो गयी. मनिहारी मार्केट के मो दुलार के रेडिमेड कपड़ा दुकान, अनिल चौधरी के मोबाइल दुकान का शटर तोड़ कर चोरों ने सामान उड़ा दिया. कृष्णा पोद्दार के किराना दुकान का […]
विज्ञापन
मंगलवार की रात तीने दुकानों में हुई थी चोरी
मनिहारी : मनिहारी मार्केट में मंगलवार की देर रात एक साथ तीन दुकानों में चोरी हो गयी. मनिहारी मार्केट के मो दुलार के रेडिमेड कपड़ा दुकान, अनिल चौधरी के मोबाइल दुकान का शटर तोड़ कर चोरों ने सामान उड़ा दिया. कृष्णा पोद्दार के किराना दुकान का दरवाजा तोड़ सामान चोरी कर ली गयी. मनिहारी में एक रात तीन दुकानों में चोरी होने से दुकानदारों में पुलिस प्रशासन के प्रति काफी गुस्सा देखा गया.
नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने लगातार चोरी की घटना पर तुरंत बाजार बंद का आह्वान कर दिया. इसके बाद स्वेच्छा से बुधवार को मनिहारी के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं. अंगद ठाकुर, कामरेड धोलेेंद्र ओझा, हारूण रसीद, जाप नगर अध्यक्ष अमरदीप पासवान, आशीष सिन्हा आदि ने कहा कि मनिहारी में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं. पुलिस गश्ती के नाम पर खानापूर्ति की जाती है. चौकीदार दफादार पूर्व की तरह गश्ती नहीं करते हैं. अंगद ठाकुर ने थानाध्यक्ष से मिलकर पुलिस गश्ती लगातार कराने की मांग की. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार यादवेंदू सूचना मिलने पर कई स्थानों में छापेमारी किये. थानाध्यक्ष ने बताया कि दो लोगों को चोरी के कुछ सामान के साथ हिरासत में लिया गया है. उनसे और पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










