रविवार को मुफ्त में बात बीएसएनएल . ग्राहक कनेक्टिंग होने की कवायद

Updated:
विज्ञापन

49 रुपये के मासिक किराये पर बीएसएनएल दे रहा लैंडलाइन का नया कनेक्शन कटिहार : भारत संचार निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को लैंड लाइन फोन से जोड़ने के लिये कई ऑफर दिये हैं. मंगलवार को बीएसएनएल के महाप्रबंधक राधेश्याम वर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में कई जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बीएसएनएल 49 रुपये मासिक किराया […]

विज्ञापन

49 रुपये के मासिक किराये पर बीएसएनएल दे रहा लैंडलाइन का नया कनेक्शन

कटिहार : भारत संचार निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को लैंड लाइन फोन से जोड़ने के लिये कई ऑफर दिये हैं. मंगलवार को बीएसएनएल के महाप्रबंधक राधेश्याम वर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में कई जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बीएसएनएल 49 रुपये मासिक किराया पर लैंडलाइन का नया कनेक्शन दे रहा है. साथ ही नया लैंडलाइन कनेक्शन लेने पर हर दिन रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक किसी भी नेटवर्क पर लोकल व एसटीडी मुफ्त बात हो सकती है. जबकि रविवार को 24 घंटे किसी भी नेटवर्क पर लोकल व एसटीडी मुफ्त बात कर सकते हैं.
जीएम ने कहा कि जो उपभोक्ता अभी भी लैंडलाइन का उपयोग कर रहे हैं. वह भी हर रविवार 24 घंटे लोकल व एसटीडी किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त में बात कर सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि बीएसएनएल स्टूडेंट प्लान लाया है. इसके तहत छात्र-छात्राएं मात्र 118 रुपये में एक जीबी डाटा तथा दस रुपये के टॉक वैल्यू के ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं. जीएम ने बीएसएनएल के और भी कई स्कीमों के बारे में जानकारी दी. इस अवसर पर डीइ प्रशासन एनके मल्लिक, रितेश कुमार लाल आदि कई अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन