मैसेज में भेजता था गंदी गालियां
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सफलता. पुलिस को धमकी देने वाला चढ़ा हत्थे एसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों को फोन पर दे चुका था धमकी कई महीने से पुलिस के लिए सिरदर्द बना मो इकबाल आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. पुलिस ने उसके पास से छह िसम भी बरामद िकया जिससे वह धमकी दिया करता था. बारसोई : […]
विज्ञापन
सफलता. पुलिस को धमकी देने वाला चढ़ा हत्थे
एसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों को फोन पर दे चुका था धमकी
कई महीने से पुलिस के लिए सिरदर्द बना मो इकबाल आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. पुलिस ने उसके पास से छह िसम भी बरामद िकया जिससे वह धमकी दिया करता था.
बारसोई : पिछले कई महीनों से कटिहार पुलिस को चकमा देने वाला तथा पुलिस पदाधिकारियों सहित अन्य पदाधिकारियों को धमकी एवं गंदी गालियों वाला मैसेज भेजने वाला इकबाल अंततः पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. बारसोई थानाध्यक्ष दलजीत झा ने कहा कि छानबीन के दौरान पता चला कि पिछले कई महीने से कटिहार पुलिस को परेशान करने वाला तथा मोबाइल से धमकी एवं गंदी गालियों भरा मैसेज भेजने वाला कोई और नहीं बारसोई प्रखंड के चांदपारा पंचायत स्थित भेला टोली निवासी माे इकबाल है. वह बारसोई बाजार के साह पाड़ा के निकट अपने ससुराल में रह रहा था.
इकबाल के पास से छह सिम भी बरामद किया गया है. इसमें से तीन सिम व मोबाइल ऐसे हैं, जिस पर जिले में तीन मुकदमे दर्ज है. एक सिम से एसपी कटिहार को धमकी भरा मैसेज दिया गया था. इसको लेकर कटिहार सहायक थाना में मामला दर्ज किया गया है. जिस सिम से आबादपुर थानाध्यक्ष को धमकी व गंदी गाली वाला मैसेज भेजा गया था, वह मोबाइल व सिम भी इकबाल के पास से ही बरामद हुआ है. बारसोई डीएसपी चंद्रिका प्रसाद को भी धमकी एवं गंदी गालियों भरा मैसेज मो इकबाल ने भेजा था. थानाध्यक्ष ने कहा कि बारसोई में कार्यरत एसबीआइ के फील्ड ऑफिसर मो जुहा को इकबाल ने धमकी भरा मैसेज भेजा था. उन्हीं की शिकायत पर इकबाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उक्त कार्रवाई की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










