38 लीटर महुआ शराब के साथ चार गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं भी कटिहार : उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा के निर्देश पर कटिहार गेड़ावाड़ी मार्ग पर उत्पाद विभाग के वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जिस क्रम में चार लोगों के मोटरसाइकिल से 38 लीटर देशी महुआ शराब जब्त कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज […]
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं भी
कटिहार : उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा के निर्देश पर कटिहार गेड़ावाड़ी मार्ग पर उत्पाद विभाग के वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जिस क्रम में चार लोगों के मोटरसाइकिल से 38 लीटर देशी महुआ शराब जब्त कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया है. गुरूवार को उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा के निर्देश पर एसआई संजय कुमार सहित अन्य उत्पाद पुलिस ने कटिहार- गेड़ावाड़ी मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस क्रम में तीन महिला सहित एक पुरूष को ऑटो व मोटरसाइकिल में चेकिंग के दौरान उसके पास से 38 लीटर देशी
महुआ शराब बरामद किया. उक्त मामले में शामिल सभी आरोपी को उत्पाद पुलिस ने अविलंब गिरफ्तार कर उसके मोटरसाइकिल सहित बरामद महुआ को जब्त कर लिया. उत्पाद पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि चेकिंग के क्रम में रामवती देवी, मंगली देवी, चंद्रवती देवी, और चंदन हांसदा को उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं सप्लायर्स गणेश जिसके विरूद्ध पुलिस जांच में जूट गयी है. श्री मिश्रा ने कहा कि उक्त आरोपी के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के संशोधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










