झमाझम बारिश, पर जलजमाव ने बढ़ायी परेशानी
कटिहार : शनिवार को हुई झमाझम बारिश के कारण शहर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी. इससे राहगीरों, स्थानीय लोगों व दुकानदारों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा. टोला-मोहल्ले में भी नाले का पानी भर जाने से लोगों के घरों में पानी घुस गया है. बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं […]
कटिहार : शनिवार को हुई झमाझम बारिश के कारण शहर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी. इससे राहगीरों, स्थानीय लोगों व दुकानदारों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा. टोला-मोहल्ले में भी नाले का पानी भर जाने से लोगों के घरों में पानी घुस गया है. बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण नाले का पानी लोगों के घर में घुस रहा है. शहर की बात करें, तो अरगड़ा चौक,
पानी टंकी चौक, अनाथालय रोड, एमजी रोड, महिला कॉलेज रोड, न्यू मार्केट रोड, नया टोला, विनोदपुर, फुलवारी इत्यादि जगहों पर बारिश के पानी से नाले लबालब होने के कारण उसका गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है. राहगीरों के साथ-साथ वाहन वाले लोगों को भी भारी दिक्कत हो रही है. शहर में हुए जलजमाव होना नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










