2.10 लाख नकद व आभूषण बरामद, अटैची लिफ्टर गिरफ्तार
कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन पर डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे मुजफ्फरपुर निवासी दीपक पटेल की अटैची को कटिहार रेलवे स्टेशन पर एक अटैची लिफ्टर लेकर फरार हो गया. दीपक को घटना की भनक तक नहीं लगी. इस बीच चेकिंग के दौरान अटैची लिफ्टर को जीआरपी व आरपीएफ ने धर दबोचा. […]
कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन पर डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे मुजफ्फरपुर निवासी दीपक पटेल की अटैची को कटिहार रेलवे स्टेशन पर एक अटैची लिफ्टर लेकर फरार हो गया. दीपक को घटना की भनक तक नहीं लगी. इस बीच चेकिंग के दौरान अटैची लिफ्टर को जीआरपी व आरपीएफ ने धर दबोचा.
तलाशी के दौरान उसके बैग से 2.10 लाख रुपये व आभूषण बरामद किया गया. कटिहार जीआरपी ने घटना की जानकारी वरीय अधिकारी को देते हुए उक्त यात्री दीपक पटेल से संपर्क कर उसके सामान बरामगदी की सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










