कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार-पूणिया मुख्य मार्ग के गोविंदपुर चौक के समीप हुआ हादसा कार पलटी, चालक फरार कटिहार : कटिहार-पूणिर्या मुख्य मार्ग के गोविंदपुर चौक के समीप कार व बाइक के बीच भीषण टक्कर में 45 वर्षीय अरुण सिंह की मौत बुधवार की शाम हो गयी. वहीं कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटना की जानकारी मिलते ही रौतारा […]
विज्ञापन
कटिहार-पूणिया मुख्य मार्ग के गोविंदपुर चौक के समीप हुआ हादसा
कार पलटी, चालक फरार
कटिहार : कटिहार-पूणिर्या मुख्य मार्ग के गोविंदपुर चौक के समीप कार व बाइक के बीच भीषण टक्कर में 45 वर्षीय अरुण सिंह की मौत बुधवार की शाम हो गयी. वहीं कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटना की जानकारी मिलते ही रौतारा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल को कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. इलाज के लिए ले जाने के क्रम में घायल अरुण की मौत हो गयी.
पूणिया से लौट रहे थे घर
कटिहार के सिरसा निवासी अरुण सिंह पूर्णिया से घर सिरसा आ रहे थे. गोविंदपुर चौक के समीप एक अनियंत्रित कार ने उन्हें जोर की टक्कर मार दी. जिसमें अरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद का भी पलट गयी. इस दौरान मौका देख कर कार चालक वहां से फरार हो गया.
सूचना मिलने पर रौतारा थानाध्यक्ष राकेश रमण पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व स्थानीय लोगों के मदद से घायल को अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही घायल अरुण ने दम तोड़ दिया. इधर कार का ड्राइवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया. घटना के बाबत रौतारा पुलिस मृत के परिजनों को इसकी सूचना दी. घटना की सूचना मिलने के बाद से ही परिजनाें का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










