कुमारीपुर बैरगाछी की घटना की हो निष्पक्ष जांच: महबूब

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : पिछले दिनों मनिहारी थाना अंतर्गत कुमारीपुर बैरगाछी में हुए भूमि विवाद की घटना के बाद सोमवार को भाकपा माले की एक टीम ने जायजा लिया. माले के विधायक महबूब आलम के नेतृत्व में स्थलीय जांच करने गई टीम ने इस घटना को साजिश बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग […]

विज्ञापन

कटिहार : पिछले दिनों मनिहारी थाना अंतर्गत कुमारीपुर बैरगाछी में हुए भूमि विवाद की घटना के बाद सोमवार को भाकपा माले की एक टीम ने जायजा लिया. माले के विधायक महबूब आलम के नेतृत्व में स्थलीय जांच करने गई टीम ने इस घटना को साजिश बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. घटना स्थल का दौरा करने के बाद श्री आलम ने पत्रकारों को बताया कि प्राथमिकी में दर्ज घटना स्थल पूरी तरह झूठा है.

उन्होंने कहा कि राणा प्रताप सिंह, अशोक सिंह, कृष्णा सिंह, रंजीत सिंह सहित अन्य बीस पच्चीस लोगों के साथ हथियार से लैस होकर आदिवासी बैरगाछी टोला पहुंचे तथा तलकु सोरेन के घर पर हमला कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि जनसंहार की नियत से आदिवासी समुदाय पर हमला किया गया. विधायक श्री आलम ने कहा कि उनके जांच टीम ने यह पाया कि राणा प्रताप सिंह अपने हाथ में बंदूक थामे पहले तलकु सोरेन के घर पर हमला किया.

कारणों का जिक्र करते हुए विधायक श्री आलम ने कहा कि फरवरी 2016 में अशोक सिंह ने तलकु सोरेन के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी. जिसके विरुद्ध मनिहारी थाना में 12/2016 प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी. इसी का बदला लेने के लिये राणा प्रताप व उनके साथियों ने तलकु सोरेन के घर पर हमला किया. इस मौके पर माले के वरिष्ठ नेता अजगर अली, राज्य परिषद सदस्य नवल किशोर, जिला कमिटी सदस्य बिटका हेम्ब्रम, प्रमोद मंडल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन