दो पंसस को किया अगवा, बनाया बंधक

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : प्रखंड प्रमुख के दावेदार को बहुमत नहीं मिलने की वजह से दो समिति सदस्य को घर में बंधक बनाकर रखने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस ने उक्त आरोपी के घर छापेमारी करने पहुंची तो पुलिसिया दबिश के कारण आरोपी ने सिरसा के समिति सदस्य को […]

विज्ञापन

कटिहार : प्रखंड प्रमुख के दावेदार को बहुमत नहीं मिलने की वजह से दो समिति सदस्य को घर में बंधक बनाकर रखने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस ने उक्त आरोपी के घर छापेमारी करने पहुंची तो पुलिसिया दबिश के कारण आरोपी ने सिरसा के समिति सदस्य को छोड़ दिया. वहीं दूसरे अपहृत समिति सदस्य की बरामदगी के लिए जब पुलिस ने छापेमारी शुरू की, तो आरोपी ने उसे भी छोड़ दिया.

घटना के बाबत समिति सदस्यों ने चंदन सिंह को नामजद करते हुए हरिजन एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. शनिवार को चिलमारा के समिति सदस्य मो शकील तथा सिरसा के समित सदस्य ने चंदन सिंह पर आरोप लगाते हुए मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया. पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा कि वह सभी कटिहार प्रखंड कार्यालय में प्रमुख पद को लेकर वोट देने पहुंचे. चंदन सिंह भी प्रमुख के पद की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन हार गये.

चालक से घर पर बुलवाया
पीड़ित समिति सदस्यों के अनुसार, चंदन सिंह ने अपने चालक को भेज कर शकील व पप्पू को घर पर बुलाया और कहा कि तुम लोगों ने हमें वोट क्यों नहीं किया. इस बात को लेकर चंदन सिंह ने दोनों को बंधक बना लिया. जब इस बात की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को हुई, तो पुलिस चंदन सिंह के घर पर पहुंची, लेकिन चंदन सिंह ने इसके पूर्व ही अपहृत समिति सदस्यों को छोड़ दिया.
कहती हैं मुफस्सिल थानाध्यक्ष : मुफस्सिल थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही आरोपी के घर छापेमारी की गयी, लेकिन उससे पूर्व ही आरोपी वहां से छूट चुके थे. पप्पू सदा व शकील के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन