एक दिन की पुलिस की कार्रवाई में 81 लोग गिरफ्तार

एक दिन की पुलिस की कार्रवाई में 81 लोग गिरफ्तार
कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने थाना में दर्ज कांड, न्यायालय की ओर से जारी वारंट तथा शराब के मामले में गुरुवार को 81 लोगों पर कार्रवाई की है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के थानों में दर्ज कांड में 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया. अजमानतीय वारंट में 27 तथा जमानतीय वारंट में 20 आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की है. अपहरण के मामले में तीन लोगों को, एनडीपीसी एक्ट के मामले में एक आरोपित, आर्म्स एक्ट के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस ने शराब के मामले में कार्रवाई करते हुए 30 आरोपित को गिरफ्तार कर 12 लीटर शराब बरामद किया है. एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाए गए चेकिंग अभियान में 7.06 लाख रुपया शमन राशि वसूल किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










