आग लगने से पहले बरात आने की हो रही थी तैयारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मनिहारी : मनिहारी के मारा लाइन गांव में अगलगी की घटना के बाद शादी के जश्न का माहौल गम में बदल गया. मारा लाइन में रविवार शाम को शिवजी महतो की बेटी पूनम कुमारी पिता की शादी होनी थी. दिल्ली डकरा अमदाबाद से बारात आने वाली थी. इससे पहले रविवार सुबह गांव में अगलगी की […]
विज्ञापन
मनिहारी : मनिहारी के मारा लाइन गांव में अगलगी की घटना के बाद शादी के जश्न का माहौल गम में बदल गया. मारा लाइन में रविवार शाम को शिवजी महतो की बेटी पूनम कुमारी पिता की शादी होनी थी. दिल्ली डकरा अमदाबाद से बारात आने वाली थी.
इससे पहले रविवार सुबह गांव में अगलगी की घटना में पूरा घर जल कर राख हो गया.
पिछली रात मड़वा पूजा को लेकर जश्न था. सुबह मड़वा भी जल गया. इस अगलगी में शादी को लेकर रखे गये रुपये, जेवर, शादी के कपड़े आदि सामान जल कर राख हो गये. इस घटना के बाद पूनम कुमारी व उसके भाई रामजी महतो व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. इन लोगों को रोते देख कर दूसरे लोग भी अपने -अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे. स्थानीय लोगों और उसके परिजनों की ओर से पूनम की शादी की तैयारी फिर से की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










