अपराध की साजिश रचते तीन िगरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के बनियां टोला में बीती रात अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से दो जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने उक्त आरोपी से सघनता से पुछताछ की तो उसने बताया कि कोढ़ा से कटिहार आ […]

विज्ञापन

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के बनियां टोला में बीती रात अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से दो जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने उक्त आरोपी से सघनता से पुछताछ की तो उसने बताया कि कोढ़ा से कटिहार आ रहे एक व्यवसायी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे. नगर थाना पुलिस ने अपराधियों द्वारा घटना देने से पूर्व ही उसे दबोच लिया.

घटना के बाबत स्थानीय थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है . वही मौका स्थल से भागे अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है. घटना के संदभ में नगर थानाध्यक्ष के एन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात बनियां टोला में कुछ अपराधियों के होने की सूचना प्राप्त हुई. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस ने बनियां टोला में चारो ओर से घेराबंदी कर छापेमारी की. जिस क्रम में तीन अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया. शेष अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे. जब पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो उसके पास से दो जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया.

नगर थानाध्यक्ष के एन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पुछताछ करने पर उन अपराधियों ने लूट की योजना को अंजाम देने की बात कही. वही थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि संभवत: वहां से फरार होने के क्रम में अपराधी हथियार लेकर भाग गये हो और कारतूस इसके पास से बरामद की गयी है. घटना को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गिरफ्तार आरोपी में दुर्गास्थान निवासी अनिकेत साह, रामपाड़ा निवासी मो रिंकु, मो अखलाक को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं घटना स्थल से फरार हुए अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन