विधायक के भाई से लूट मामले में एक धराया

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : विधायक के भाई के साथ हुई पांच लाख की लूट के मामले में नगर थाना पुलिस को बुधवार को सफलता मिली. नगर थाना पुलिस ने कोढ़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर लूटी गयी राशि में से 49 हजार बरामद कर लिया. […]

विज्ञापन

कटिहार : विधायक के भाई के साथ हुई पांच लाख की लूट के मामले में नगर थाना पुलिस को बुधवार को सफलता मिली. नगर थाना पुलिस ने कोढ़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर लूटी गयी राशि में से 49 हजार बरामद कर लिया. फरवरी में एसबीआइ बाजार ब्रांच शाखा अमला टोला से विधायक के भाई पांच लाख रुपये की निकासी कर घर की ओर जा रहे थे.

उसी क्रम में नंदवानी हैंडलूम के समीप एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पीछे सवार सहयोगी, जिसके हाथ में रुपयों से भरा बैग था, झपट कर फरार हो गये थे. इसको लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. सीसी टीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने चार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की.

बुधवार को पुलिस ने जब्बी यादव पिता लल्ले यादव को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से पुलिस ने लूटे गये 49 हजार रुपये भी बरामद किया है. इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष केएन सिंह ने बताया कि आरोपी जब्बे ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन