निजी विद्यालयों ने नहीं माना आदेश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डीएम ने दिया था स्कूलों को माॅर्निंग चलाने का आदेश कटिहार : भीषण गर्मी को देखते हुए जिला पदाधिकारी ललन जी के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के आलोक में सरकारी विद्यालय में पठनपाठन प्रात:कालीन कर दिया गया है. जबकि निजी विद्यालय पर उस आदेश का कोई असर नहीं हुआ है. उल्लेखनीय […]
विज्ञापन
डीएम ने दिया था स्कूलों को माॅर्निंग चलाने का आदेश
कटिहार : भीषण गर्मी को देखते हुए जिला पदाधिकारी ललन जी के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के आलोक में सरकारी विद्यालय में पठनपाठन प्रात:कालीन कर दिया गया है. जबकि निजी विद्यालय पर उस आदेश का कोई असर नहीं हुआ है.
उल्लेखनीय है कि डीईओ श्रीराम सिंह ने सोमवार को आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों में वर्ग संचालन सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक करने का निर्देश दिया है. इस निर्देश का अनुपालन सरकारी विद्यालयों हुआ, जबकि निजी स्कूल पुराने समय पर ही वर्ग संचालन कर रहे हैं. बुधवार को भीषण गरमी व तपिश के बीच निजी विद्यालय के छात्र विद्यालय से आते-जाते देखे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










