कार्रवाई. तीन दर्जन से अधिक पर लगा सीसीए
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
47 लोग जिलाबदर पंचायत चुनाव : सात हजार पर की गयी 107 की कार्रवाई कटिहार : पंचायती राज चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावारण में संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अडिग है. पुलिस प्रशासन ने जिले के धारा 107 में शामिल आरोपियों को न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश के तामिला को लेकर नोटिस जारी […]
विज्ञापन
47 लोग जिलाबदर
पंचायत चुनाव : सात हजार पर की गयी 107 की कार्रवाई
कटिहार : पंचायती राज चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावारण में संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अडिग है. पुलिस प्रशासन ने जिले के धारा 107 में शामिल आरोपियों को न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश के तामिला को लेकर नोटिस जारी कर दिया है. वहीं कई लोगों को जिला बदर व तीन दर्जन से भी अधिक लोगों के विरुद्ध सीसीए का प्रस्ताव भेजा गया है. बताते चलें कि 24 अप्रैल को जिले के बरारी व कुरसेला में प्रथम चरण का चुनाव होना है.
चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मोहन जैन लगातार पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. डॉ जैन ने बताया कि हर हाल में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगा. इसके लिए जिले में वांछितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है.
एसपी से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में कुल सात हजार लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई के लिए उन्हें संबंधित न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में उपस्थित होने को लेकर आदेश जारी किया गया है. कटिहार अनुमंडल में कुल 3300, बारसोई अनुमंडल में 2400, मनिहारी अनुमंडल में 1100 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज है.
सीसीए का प्रस्ताव भेजा : जिले में शांतिपूर्ण रूप से पंचायत चुनाव संपन्न कराने को लेकर 3 दर्जन से भी अधिक लोगों पर सीसीए की कार्रवाई के लिए एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन के निर्देश पर एसपी कार्यालय से डीएम कार्यालय भेजा गया है. एसपी डॉ सिदार्थ मोहन जैन ने बताया कि सीसीए एक्ट में चिन्हित अपराधी के उपर जिले के कई थानों में लूट, हत्या का प्रयास, अपहरण, सहित अन्य जघन्य कांड को लेकर अलग अलग थाना में प्राथमिकी दर्जं है. वहीं एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने 47 लोगों को जिला बदर करने की बात कही है. ताकि जिले में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण माहौल् में संपन्न हो.
नहीं मिला नोटिस : धारा 107 के कई ऐसे आरोपी है जिन्होंने नोटिस नही मिलने की बात कही. कटिहार अनुमंडल में कुल 3300 लोगों पर धारा 107 लगाया गया है. जिसमें कुल 1000 लोगों को ही नोटिस जारी की गयी है. सवाल यह उठता है कि 3300 लोगों में महज एक हजार लोगों को तामिला मिलना व शेष को जानकारी नहीं होने की स्थिति में प्रशासन किस प्रकार कार्रवाई करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










