नाबालिग के अपहरण को लेकर चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नशे में थे धुत, नाबालिग के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के बाटा चौक के समीप बीती रात एक बोलेरो गाड़ी में संदेहास्मद स्थिति में एक नाबालिग के साथ नशे में धुत चार युवकों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना के बाबत नाबालिग के बयान पर स्थानीय थाने […]

विज्ञापन

नशे में थे धुत, नाबालिग के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के बाटा चौक के समीप बीती रात एक बोलेरो गाड़ी में संदेहास्मद स्थिति में एक नाबालिग के साथ नशे में धुत चार युवकों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना के बाबत नाबालिग के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
नगर थाना क्षेत्र के बैगना निवासी संजय कुमार की बोलेराे कुछ युवकों ने किराये पर ली थी. युवक दिन में संभवत: बंगाल की ओर गये थे और वापस लौटने के क्रम में उन्हें देर हो गयी. इस दौरान उक्त बोलेरो चालक सहित चार युवकों को नगर थाना पुलिस ने उक्त बोलेरों से संदेहास्मद स्थिति में पकड़ा.
नाबालिग युवती को महिला थाना पुलिस के सुपूर्द कर गिरफ्तार युवकों की मेडिकल जांच करायी गयी. घटना को लेकर पीड़िता के बयान पर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पीड़िता के बयान पर लगा पास्को एक्ट : मनिहारी. मनिहारी थाना क्षेत्र के पागलबाड़ी निवासी नाबालिग ने महिला थाना पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि वह कटिहार आयी हुई थी. उसे घर लौटने में देर हो गयी. वह स्टेशन पर रुक गयी. रात में वह स्टेशन के बाहर सामान लेने निकली, तो एक सफेद रंग की बोलेरो उसके सामने आकर रुकी और उसे जबरन बोलेरो में उठा लिया गया. वह चीखने चिल्लाने लगी.
बाटा चौक के समीप तैनात नगर थाना पुलिस ने जब बोलेरो की चेकिंग की, तो उसमें नाबालिग को बरामद किया गया. पुलिस बोलेरो व उसमें सवार युवकों को थाने लायी, जहां नाबालिग को महिला पुलिस के सुपूर्द कर दिया गया. पीड़िता ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उसे आरोपी सोनौली लेकर जाने वाले थे,
जहां उसके साथ वे लोग गलत काम करते. घटना के बाबत पीड़िता के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं गिरफ्तार आरोपियों को नशे में धुत देखकर नगर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन