जिले के 52 मवि हुए उवि में उत्क्रमित

Updated:
विज्ञापन

भूमि का सत्यापन नहीं होने से पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी कटिहार : प्रत्येक पंचायत में उच्च विद्यालय की स्थापना को लेकर राज्य सरकार के संकल्प के तहत कटिहार जिले में चालू शैक्षणिक सत्र यानी 2016-17 में 52 पंचायतों में उच्च विद्यालयों की स्थापना की मांग प्रशस्त हो गयी है. विभागीय सूत्रों की मानें, तो […]

विज्ञापन

भूमि का सत्यापन नहीं होने से पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी

कटिहार : प्रत्येक पंचायत में उच्च विद्यालय की स्थापना को लेकर राज्य सरकार के संकल्प के तहत कटिहार जिले में चालू शैक्षणिक सत्र यानी 2016-17 में 52 पंचायतों में उच्च विद्यालयों की स्थापना की मांग प्रशस्त हो गयी है. विभागीय सूत्रों की मानें, तो इसी सत्र में पढ़ाई भी प्रारंभ होने वाली है. दरअसल उच्च विद्यालय में ही
पंचायतों में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किये जाने की प्रक्रिया वर्ष 2010-11 से शुरू हुई. अब तक इस जिले में 85 पंचायतों में मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया गया है. इन विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र भी प्रारंभ कर दिया गया है. चालू वर्ष में 52 पंचायतों में उच्च विद्यालय के लिए प्रक्रिया शुरू हुई है.
भूमि का सत्यापन किया जा रहा
विभागीय सूत्रों के अनुसार, जिन 52 पंचायतों में मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय बनाने का प्रस्ताव है, उन विद्यालयों में जमीन उपलब्धता के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है. भूमि सत्यापन के बाद प्रस्तावित विद्यालय में उच्च विद्यालय की पढ़ाई प्रारंभ हो जायेगी. उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 238 पंचायतें हैं. अधिकांश पंचायतों में उच्च विद्यालय नहीं रहने की वजह से स्थानीय बच्चों को कठिनाई होती रही है. इसी कठिनाई को देखते हुए राज्य सरकार ने आरएमएसए के तहत मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित की जाने की प्रक्रिया शुरू की है.
इन पंचायतों में उच्च विद्यालय प्रस्तावित
चालू शैक्षणिक सत्र में जिन मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया गया है, उनमें बारसोई प्रखंड अन्तर्गत चौंदी पंचायत का मध्य विद्यालय जल कुमर, लहगरिया, कर्मपुर, कदमगाछी, धर्मपुर, चापाखोर कदवा के बिझारा, कदवा, तेतलिया, चन्दहर, रिजवानपुर, चौनी, भर्री, निस्ता आजमनगर के सिंघौल, अमरसिंहपुर, देवगांव, जोकर, शितलमणी, गोरखपुर, मरबतपुर, दानिहां, हरनागर, खुरियाल बरारी में रौनियां, पश्चिम बाड़ी नगर, जगदीशपुर, दुर्गापुर, बिशनपुर, लक्ष्मीपुर, सिक्कट अमदाबाद में दुर्गापुर, जंगलाटाल, दक्षिण करिमुल्लापुर, मनिहारी में धुरियाही, नीमा,
फतेहनगर कोढ़ा में भटवारा, बहरखाल, फुलवड़िया, मेहनाथपुर, बावनगंज, सिमरिया उत्तर, बिनोदपुर, बांसगढ़ा, विशुनपुर प्राणपुर में गौरीपुर, पथरवार बलरामपुर में लुत्तीपुर कटिहार में भंवारा, दलन पश्चिम पंचायत के एक मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय किया गया है. इन विद्यालयों में चालू शैक्षणिक सत्र से ही नौंवी कक्षा की पढ़ाई प्रारंभ की जानी है. पर, मामला अबतक भूमि सत्यापन के पेच में फंसा हुआ है.
बीइओ से स्पष्टीकरण
अब तक प्रस्तावित विद्यालय का भूमि सत्यापन नहीं किये जाने पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आरएमएसस डॉ राजकुमारी ने बारसोई, कदवा, आजमनगर, बरारी, अमदाबाद, मनिहारी, कोढ़ा, प्राणपुर व कटिहार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा है. डीपीओ आरएमएसए ने ज्ञापांक 301 दिनांक पांच अप्रैल द्वारा संबंधित बीइओ से स्प्ष्टीकरण पूछते हुए कहा है कि मध्य विद्यालय का उच्च विद्यालय में उत्क्रमण के लिए भूमि सत्यापन व उत्क्रमण अर्हता सत्यापन प्रमाणपत्र संबंधित प्रपत्र
प्रतिवेदन अबतक अप्राप्त है. इस मामले में स्पष्टीकरण मांगते हुए डीपीओ ने कहा है कि उच्च पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना के आलोक में अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विभाग को अनुशंसा की जा सकती है.
भूमि के सत्यापन में बीइओ नहीं ले रहे रुचि
राज्य सरकार के संकल्प के आधार पर जिन विद्यालयों को चालू शैक्षणिक सत्र के लिए उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया गया है. उसके लिए प्रस्तावित भूमि का सत्यापन जरूरी कर दिया गया है. भूमि की उपलब्धता में ही प्रस्तावित मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया जायेगा.
राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आरएमएसए ने सभी बीइओ को 15 मार्च को पत्र के माध्यम से भूमि सत्यापन कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन अबतक बीइओ के द्वारा भूमि सत्यापन संबंधी रिपोर्ट स्थानीय आरएमएसए कार्यालय को प्राप्त नहीं हो सका है. इसकी वजह से शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के बाद भी प्रस्तावित विद्यालय में पढ़ाई प्रारंभ नहीं हो सकी है.
प्रमाणपत्र मिलते ही सत्र शुरू कर दिया जायेगा
जिन विद्यालयों को चालू सत्र के लिए उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया गया है. उन विद्यालयों का भूमि सत्यापन व उत्क्रमण अर्हता प्रमाणपत्र आते ही सत्र प्रारंभ कर दिया जायेगा..
श्रीराम सिंह, डीइओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन