आर्मी बहाली . दूसरे दिन खगड़िया जिले के अभ्यथी हुए शामिल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों पर बढायी सुरक्षा अक्सर आर्मी भरती की बहाली में ट्रेनों, स्टेशन व प्लेटफाॅर्म पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. सूबे के कई जिलों के छात्र के आर्मी बहाली को लेकर पहुंचने से ट्रेनों व प्लेटफाॅर्म पर अभ्यर्थियों की भीड़ से दबाब बढ़ जाता है. इस कारण हंगामा होने का भय बना […]
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों पर बढायी सुरक्षा
अक्सर आर्मी भरती की बहाली में ट्रेनों, स्टेशन व प्लेटफाॅर्म पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. सूबे के कई जिलों के छात्र के आर्मी बहाली को लेकर पहुंचने से ट्रेनों व प्लेटफाॅर्म पर अभ्यर्थियों की भीड़ से दबाब बढ़ जाता है. इस कारण हंगामा होने का भय बना रहता है.
आरपीएफ कमांडेट के निर्देश पर आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार बासू ने स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी है. इंस्पेक्टर श्री बासु के निर्देश पर आरपीएफ के जवान ट्रेन में सफर कर रहे अभ्यर्थियों पर नजर रख रहे हैं. साथ ही आरपीएफ यह भी ध्यान रख रही है कि किसी भी अभ्यर्थी को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने छात्रों से अपील की है कि ट्रेन में यात्रा के दौरान हंगामा करने तथा अन्य प्रकार से रेलवे क्षति की नुकसान से बचें अन्यथा उनके विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










